राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र नंदन में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम वाली पट्टिका पर पेंट पोत दिए जाने से बंगाल की राजनीति गरमा गई है। खास बात यह है कि नंदन की आधारशिला रखने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु के नाम वाली पट्टिका को जस का तस छोड़ दिया गया है।
राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद आयोजित होने वाले पहले कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से पहले हुई इस घटना ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।