National
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल: आगरा में 940 किलो पनीर-मावा जब्त, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
जागरण संवाददाता, आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार सुबह नामनेर चौराहा के पास से 400 किग्रा पनीर और शमसाबाद रोड से 540 किग्रा मावा जब्त किया। दो नमूने लेने के बाद दोनों को नष्ट करा दिया गया।
लेखक Amit Dixit66K पढ़े गए
-1793557671221.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार सुबह नामनेर चौराहा के पास से 400 किग्रा पनीर और शमसाबाद रोड से 540 किग्रा मावा जब्त किया। दो नमूने लेने के बाद दोनों को नष्ट करा दिया गया। धौलपुर और राजाखेड़ा राजस्थान में तैयार हुए पनीर और मावा की आपूर्ति 70 से 80 दुकानों में होनी थी।
राजस्थान स्थित धौलपुर और राजाखेड़ा मिलावटी पनीर और मावा का गढ़ बन गए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठान हैं जहां हर दिन 15 से 17 कुंतल पनीर और 16 से 18 कुंतल मावा तैयार किया जाता है। 80 प्रतिशत मिलावटी पनीर और मावा की आपूर्ति आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों में होती है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)