राज्य ब्यूरो, पटना। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र के सम्मान के लिए नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने की सोची-समझी साजिश है।
कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश में भ्रम, अफवाह एवं अस्थिरता का वातावरण पैदा कर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।