National
दीपावली-छठ पर वंदे भारत स्लीपर से दिल्ली-वाराणसी का सफर, अभी भी मिल रहे टिकट; घर जाने वालों को राहत
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दीपावली और छठ आने वाला है। वाराणसी और उसके सीमावर्ती बिहार राज्य के जिले में आपका घर है और स्वजन के साथ त्योहार मनाना है, लेकिन ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपके लिए काम की खबर है। दो
लेखक Asif Iqbal Ansari182K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दीपावली और छठ आने वाला है। वाराणसी और उसके सीमावर्ती बिहार राज्य के जिले में आपका घर है और स्वजन के साथ त्योहार मनाना है, लेकिन ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपके लिए काम की खबर है। दो नवंबर से नई दिल्ली से वाराणसी के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में एक दिन बाद यानी तीन नवंबर का ही टिकट मिल रहा है।
इसमें रविवार की रात 10 बजे तालानगरी से बाबा विश्वनाथ की नगरी (काशी) के लिए द्वितीय और तृतीय श्रेणी कोच में क्रमश 100 और 400 सीट रिक्त रही। तृतीय श्रेणी एसी स्लीपर 1,590 रुपये है जबकि द्वितीय श्रेणी एसी के लिए 2,050 रुपये और प्रथम श्रेणी के लिए 2,515 रुपये टिकट है। अब आप आनलाइन भी टिकट बुक कराईये और घर जाने के लिए तैयार हो जाइये। खास बात ये है कि छठ 14/15 नवंबर को मनाया जाएगा। हालात ये है कि, अन्य ट्रेनों में 14 नवंबर तक वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)