जागरण संवाददाता, भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में रविवार को उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ, जब सनातन परंपरा के मूर्धन्य संतों का शहर में पावन आगमन हुआ। मुंदीचक स्थित आस्था विवाह भवन में निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ. रमण पुरी जी महाराज और कामाख्या पीठ की सिद्ध साध्वी कावेरी प्रज्ञा जी के भागलपुर प्रवास के उपलक्ष्य में धर्मप्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।