रेवाड़ी में 2.55 लाख लोगों के आभा कार्ड अभी भी बाकी, जानें इसके फायदे
ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी। हर नागरिक का डिजिटल हेल्थ अकाउंट बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन ने शत-प्रतिशत नागरिकों से आभा कार्ड बनवाने की अपील की है।

ज्ञान प्रसाद, रेवाड़ी। हर नागरिक का डिजिटल हेल्थ अकाउंट बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन ने शत-प्रतिशत नागरिकों से आभा कार्ड बनवाने की अपील की है।

आभा कार्ड 14 अंकों की डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है, जिसमें लाभार्थी के मेडिकल रिकार्ड सुरक्षित रखे जाते हैं। इससे चिकित्सकों और अस्पतालों में कागज रहित सेवाएं लेने, पुरानी रिपोर्ट खोजने और स्वास्थ्य सुविधाओं का उपयोग करने में आसानी होती है। पुरानी रिपोर्ट, चिकित्सक की पर्ची और लैब रिपोर्ट एक जगह रखी जा सकती हैं। चिकित्सक क्यूआर कोड स्कैन कर मरीज का रिकार्ड देख सकते हैं। देश भर के सरकारी और निजी अस्पतालों में कभी भी इन रिकार्ड का उपयोग किया जा सकता है।- डॉ जोगेंद्र सिंह तंवर, उपसिविल सर्जन
शेयर करें