संवाद सहयोगी, ठाकुर डीपी आर्या। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव डबारसी में रविवार शाम विद्युत पोल लगाने के दौरान हादसा हो गया।
करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूर उसे तत्काल रामा अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस तरह लगा करंट
जानकारी के अनुसार, मृतक 25 वर्षीय मदन संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी का रहने वाला था। वह यहां मजदूरी करता था।