डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को आईएनडीआईए की रैली के जवाब में देश के कई राज्यों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाले और रैलियां की। जिसमें पार्टी ने मुख्यमंत्रियों और अपने वरिष्ठ नेताओं को उतारा। शाम को पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आईएनडीआईए की रैली को अराजक और अनुशासनहीन तमाशा बताया।
भाजपा ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव को लेकर की गई टिप्पणियों पर कहा कि कांग्रेस नेता 'किसी मुगल सम्राट के बेटे' की तरह बात कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि जब तक राहुल गैर-मुद्दों को हवा देते रहेंगे, प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे।