National
सरकार पर 3.56 लाख मुकदमों का बोझ: 41 मंत्रालयों ने नहीं बनाई लीगल सेल, इसी महीने लॉन्च होगा पोर्टल
जितेंद्र शर्मा, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनविश्वास कानून इसीलिए बनाया है, ताकि सामान्य प्रक्रियात्मक या तकनीकी उल्लंघन वाले मामलों को आपराधिक श्रेणी से निकाल कर उनका जल्द निपटारा किया जाए और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाव
लेखक Jagran News90K पढ़े गए
-1793552861296.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जितेंद्र शर्मा, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनविश्वास कानून इसीलिए बनाया है, ताकि सामान्य प्रक्रियात्मक या तकनीकी उल्लंघन वाले मामलों को आपराधिक श्रेणी से निकाल कर उनका जल्द निपटारा किया जाए और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दिया जा सके। इसके बावजूद तमाम मंत्रालयों और विभागों का रुख इसके प्रति काफी ठंडा है।
कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन द्वारा ''लिटिगेशन गवर्नेंस'' की समीक्षा किए जाने पर सामने आया कि सरकार पर पांच वर्ष से भी अधिक पुराने 356215 मुकदमों का बोझ है, लेकिन उनके प्रबंधन के लिए 41 मंत्रालयों-विभागों ने अब तक लीगल मैनेजमेंट सेल ही गठित नहीं किए हैं। इन सभी विभागों से कहा गया है कि इसी महीने के अंत तक सेल गठित कर लें और जिन मुदकमों को वापस लिया जा सकता है या निस्तारण किया जा सकता है, उसे चिन्हित कर अमल के लिए आगे बढ़ें।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)