National
बिट्स पिलानी प्रवेश परीक्षा में शीर्ष एक हजार स्थान पाने वाले छात्रों का पूरा शिक्षण शुल्क करेगा माफ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान’ (बिट्स) पिलानी 2027 से प्रवेश परीक्षा में शीर्ष एक हजार स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति देगा। यह जानकारी संस्थान के समूह कुलपति वी. रामगो
लेखक Digital Desk143K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान’ (बिट्स) पिलानी 2027 से प्रवेश परीक्षा में शीर्ष एक हजार स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति देगा। यह जानकारी संस्थान के समूह कुलपति वी. रामगोपाल राव ने दी।
उन्होंने बताया कि शीर्ष एक हजार स्थान हासिल करने वाले जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 20 लाख रुपये तक है, उन्हें चार साल तक शिक्षण शुल्क में पूरी छूट मिलेगी। हालांकि, इसके लिए छात्रों को न्यूनतम 7.5 सीजीपीए (संचयी ग्रेड अंक औसत) बनाए रखना होगा।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)