National
यूपी चुनाव 2027: बाराबंकी में बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया चुनाव जीतने का मंत्र
संवाद सूत्र, बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने रविवार को जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि यह चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट का है, इसलिए हर कार्ययोजना पर बारीकी से काम करना
लेखक Vikas Shukla160K पढ़े गए
-1793550672753.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सूत्र, बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने रविवार को जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि यह चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट का है, इसलिए हर कार्ययोजना पर बारीकी से काम करना होगा।। संगठनात्मक तौर पर जनसंपर्क करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों की भूमिका के बारे में भी बताया।
राष्ट्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि आमजन को यह बताना होगा, कि सपा ने 2012 से 17 के कार्यकाल में प्रदेश को वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया दिया, जबकि भाजपा ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज दिए। यह भी बताइए कि अखिलेश यादव केवल परिवार के बारे में सोचते हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)