National
हरियाणा में पकड़े गए आतंकी को जमानत नहीं, पाकिस्तान से मंगवाया गोला-बारूद और हथियार हुए थे बरामद
जागरण संवाददाता, पंचकूला। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार, आईईडी और नशीले पदार्थ मंगवाकर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश मामले में आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदर को अदालत से राहत नहीं मिली। विशेष एनआईए अ
लेखक Ankesh Kumar105K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार, आईईडी और नशीले पदार्थ मंगवाकर देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश मामले में आतंकी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदर को अदालत से राहत नहीं मिली। विशेष एनआईए अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
परमिंदर पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है। अदालत ने कहा कि आरोपित के खिलाफ जुटाए गए सबूत मामले में उसकी संलिप्तता दर्शाते हैं। ऐसे में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत जमानत नहीं दी जा सकती।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)