National
अवध विश्वविद्यालय में बड़ा स्कैम, 16 छात्रों को छात्रा बताकर दिलाया सेल्फ-सेंटर; कॉलेज का केंद्र रद
जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनाेहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुछ माह पूर्व हुई स्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षा मेें 16 छात्र की पहचान छात्राओं के रूप में प्रदर्शित करते हुए स्वकेंद्र परीक्षा कराई जा रही थी, जिसे कुल
लेखक Praveen Tiwari96K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनाेहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुछ माह पूर्व हुई स्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षा मेें 16 छात्र की पहचान छात्राओं के रूप में प्रदर्शित करते हुए स्वकेंद्र परीक्षा कराई जा रही थी, जिसे कुलपति के नेतृत्व वाली टीम ने पकड़ा लिया। तत्काल परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया था। जांच शुरू हो गई।
कई माह बाद अब जब विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण शुरू हुआ तो इस कालेज की जांच पूरी कर इसे परीक्षा समिति के पटल पर रखा गया। इसमें कालेज को अग्रिम आदेश तक केंद्र न बनाने का फैसला लिया गया। पर यहां जो छात्र स्वकेंद्र परीक्षा दे रहे थे, उनके भविष्य पर संकट है। न ही विवि प्रशासन ने इनका रिजल्ट घोषित किया और न कुछ तय हो सका। इस बारे में विवि के अधिकारी कुछ बोलने का तैयार नहीं हैं। यह प्रकरण अंबेडकरनगर के राम समुझ सूरसती महाविद्यालय रतनपुर का है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)