जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में 2 दिन तक हुई वर्षा के बाद शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह होते ही पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपट गया। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक कोहरे का असर दिखाई दिया।
सुबह के समय दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालक हेडलाइट और फाग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए।