रविशंकर सिंह, धनबाद। भारतीय सनातन संस्कृति में आस्था की प्रतीक, सेवा, करुणा, संवेदना और समृद्धि की आधार गाय की देखरेख के लिए धनबाद समेत सूबे के सभी जिलों के लिए झारखंड गौ सेवा आयोग ने बढ़िया पहल की है।
अब राज्य के किसी भी जिले में सड़क पर घूमते, दुर्घटनाग्रस्त या तस्करी के दौरान पकड़े गए गोवंश के चारा-पानी और देखभाल के लिए आर्थिक संकट आड़े नहीं आएगा।
आयोग की पहल पर राज्य के सभी 24 जिलों में 20-20 लाख रुपये के कॉर्पस फंड की व्यवस्था की गई है। यानी गोवंश के संरक्षण के लिए प्रत्येक जिले को 20 लाख रुपये उपलब्ध होंगे।