National
दिवाली और छठ पर हिमाचल के ऊना से चलाई जाएं विशेष ट्रेन, दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए उठाई मांग
संवाद सूत्र, रक्कड़ (ऊना)। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले प्रवासी मजदूरों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेनें चलाने की मांग उठी है। ऊना जिले के सामाजिक संगठनों, प्रवासी मजदूर संघो
लेखक Ritika Sharma151K पढ़े गए

संवाद सूत्र, रक्कड़ (ऊना)। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले प्रवासी मजदूरों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेनें चलाने की मांग उठी है। ऊना जिले के सामाजिक संगठनों, प्रवासी मजदूर संघों और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे मंत्रालय तथा उत्तर रेलवे प्रशासन से त्योहारों के दौरान अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाने का आग्रह किया है।
संगठनों के अनुसार, जिले में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राज्यों के हजारों मजदूर एवं कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। त्योहारों पर वे परिवार के बीच पहुंचना चाहते हैं, लेकिन सामान्य ट्रेनों में सीटों की कमी के कारण टिकट मिलना मुश्किल होता है।

-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)