National
सीतापुर में कौवे के टकराने से हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, जंपर उड़ने से लाखों घरों में बिजली गुल
जागरण टीम, सीतापुर। बिजली व्यवस्था पर संकट लगातार बना है। रविवार को हाईवे पर भवानीपुर उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन से कौवा टकरा गया। इससे लाइन का जंपर उड़ गया और शहर के 15 मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक
लेखक Durgesh Shukla188K पढ़े गए

जागरण टीम, सीतापुर। बिजली व्यवस्था पर संकट लगातार बना है। रविवार को हाईवे पर भवानीपुर उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन से कौवा टकरा गया। इससे लाइन का जंपर उड़ गया और शहर के 15 मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित रही। करीब तीन घंटे तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
भवानीपुर उपकेंद्र जाने वाली लाइन से कौवा टकराने से सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रही। उपकेंद्र बंद होने से कांशीराम कालोनी, इस्माइलपुर, सत्यमनगर, देवांश नगर, मुलायम सिंह नगर सहित 15 मुहल्लों की बिजली बाधित रही। जंपर ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल हो सही। कांशीराम के महेश ने बताया कि अचानक हाईटेंशन लाइन से कौवा टकराने से तेज धमाका हुआ और बिजली गुल हो गई।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)