National
मेरठ में आज से दीपावली तक इन इलाकों में ई-रिक्शा पर बैन, चार स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस पिकेट
जागरण संवाददाता, मेरठ। दैनिक जागरण के व्यवस्थित बाजार अभियान के तहत शनिवार को शहर सराफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की सराफा व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में
लेखक Dileep Patel83K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। दैनिक जागरण के व्यवस्थित बाजार अभियान के तहत शनिवार को शहर सराफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की सराफा व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि दीपावली तक कबाड़ी बाजार, प्याऊ चौराहा से घंटाघर तक दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
सुरक्षा के लिहाज से चार नए स्थानों (सिद्धिविनायक चौक, मोबाइल टावर चौक, ब्रह्माकुमारीज स्कूल चौक और ट्रांसफार्मर वाला चौक) पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। यह दोनों व्यवस्थाएं एक नवंबर से लागू हो जाएंगी। इसके अलावा टाउन हाल पार्किंग में नवनिर्मित शौचालय को सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)