National
काशी के संस्कृति संसद-2026 में जुटेंगे देशभर के 3000 से ज्यादा साधु- संत, जेन जी के भटकाव को करेंगे दूर
जागरण संवाददाता, वाराणसी । जेन जी के भटकाव को दूर करने और उनके मन की बात को जान- समझकर साधु- महात्मा और विद्वतजन उनका मार्गदर्शन करेंगे। युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने, भारतीय ज्ञान परंपरा, ग्राम्य संस्कृति और राष्ट्
लेखक Digital Desk142K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जेन जी के भटकाव को दूर करने और उनके मन की बात को जान- समझकर साधु- महात्मा और विद्वतजन उनका मार्गदर्शन करेंगे। युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने, भारतीय ज्ञान परंपरा, ग्राम्य संस्कृति और राष्ट्रधर्म का भाव जागृत करने के लिए धर्म नगरी काशी में तीन से पांच नवंबर तक देश भर के साधु- संत और विद्वान जुटेंगे।
'संस्कृति संसद 2026' में इस वर्ष मुख्य आकर्षण 'जेन जी कान्क्लेव' होगा, इसमें संत और विद्वानों नई पीढ़ी से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासा शांत करेंगे और नव भारत के निर्माण में उनकी भूमिका बताएंगे।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)