National
आंत तक फाड़कर कर दिया था लहूलहान, सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने ली मासूम की जान
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नागल के गांव बेलड़ा जुनारदार में कुत्तों के नोचने से 11 वर्षीय बालक प्रियांशु की मौत के बाद रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो ड
लेखक Deepak Prajapati32K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नागल के गांव बेलड़ा जुनारदार में कुत्तों के नोचने से 11 वर्षीय बालक प्रियांशु की मौत के बाद रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो डाक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियांशु के पूरे शरीर पर ही कुत्तों के काटने के निशान मिले हैं।
पेट कटाने के लिए कुत्तों ने उसकी आंत पर भी काटा, जो मौत का मुख्य कारण बनी। बड़े बेटे की मौत के बाद मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटे को याद कर बदहवास हो रही है। मां पूजा का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत और ब्लाक में आवारा कुत्तों की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो आज उनका लाल जिंदा होता।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)