National
पीडीडीयू में रिवर्सिबल लाइन पर एक साथ होंगे तीन विभागों के अनुरक्षण कार्य, डीआरएम ने परखी व्यवस्था
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। रेलखंड पर अनुरक्षण कार्यों में समय की बचत और विभागीय समन्वय से कार्यों को गति देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रविवार को चंदौली मझवार से क
लेखक Vivek Kumar Dubey96K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। रेलखंड पर अनुरक्षण कार्यों में समय की बचत और विभागीय समन्वय से कार्यों को गति देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रविवार को चंदौली मझवार से कर्मनाशा तक रेलखंड का निरीक्षण किया।
इस दौरान रिवर्सिबल लाइन पर एक ही निर्धारित समयावधि में तीन विभागों की ओर से किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों की प्रगति परखी। साथ ही कार्यस्थलों पर संरक्षा इंतजाम और विभागों के बीच तालमेल की स्थिति देखी।रिवर्सिबल लाइन पर इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार और विद्युत कर्षण वितरण विभाग की टीमें एक साथ अपने-अपने अनुरक्षण कार्य कर रही हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)