संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर ट्रेनों को 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाने की तैयारी के तहत ट्रैक, सिग्नल प्रणाली और दोनों ओर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है।
वहीं कोडरमा-गया रेलखंड पर डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) की नई डबल लाइन का निर्माण कार्य जारी है। गुरपा-गंझंडी घाट सेक्शन में तीखे ढलान के कारण भारी मालगाड़ियों के परिचालन में परेशानी होती है।