जागरण संवाददाता, रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा नेता आजम खां की रिहाई के बाद ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर कहा कि वक्त एक सा नहीं रहता।वह बदलता रहता है। जब किसी का वक्त मजबूत होता है तो उसे वक्त का सम्मान करना चाहिए और अहंकार से बाज रहना चाहिए।
नकवी रविवार को संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की रैली और कांग्रेस-सपा गठबंधन पर भी कटाक्ष किए। कहा कि कांग्रेस पहले माक पार्लियामेंट करती थी और अब रैली कर रही है।