National
सपा प्रमुख अखिलेश यादव तीन नवंबर को आएंगे वाराणसी, पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे
जागरण संवाददाता, वाराणसी । बीते दिनों अर्नब चक्रवात की वजह से हो रही भारी बारिश के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा टल गया था। अब पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वह तीन नवंबर को वाराणसी आ रहे है
लेखक Digital Desk130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीते दिनों अर्नब चक्रवात की वजह से हो रही भारी बारिश के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वाराणसी दौरा टल गया था। अब पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वह तीन नवंबर को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी से जुड़े लोगों के आवास पर भी जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने संयुक्त बयान में बताया कि दिनांक तीन नवम्बर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 11:45 बजे लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद उनका शहर में कई पार्टी से जुड़े लोगों के घर जाने का कार्यक्रम है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)