National
गाजीपुर में जाली नोटों के कारोबार से खड़ी की अपराध की दुनिया, अब सोने की चेन लूटने में भतीजे को भी उतारा
जागरण संवाददाता, गाजीपुर । तीन साल पहले नकली नोट छापकर बाजार में खपाने के आरोप में जेल जा चुका संजय कुमार दूबे उर्फ पप्पू अब सराफा दुकान में लूट और पुलिस पर फायरिंग के मामले में पकड़ा गया है। जाली नोटों के कारोबार से अपर
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। तीन साल पहले नकली नोट छापकर बाजार में खपाने के आरोप में जेल जा चुका संजय कुमार दूबे उर्फ पप्पू अब सराफा दुकान में लूट और पुलिस पर फायरिंग के मामले में पकड़ा गया है। जाली नोटों के कारोबार से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले संजय ने उसी कमाई से हथियार खरीदे और करीब तीन साल तक उन्हें छिपाकर रखा।
जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं। इस बार उसने अपने 21 वर्षीय भतीजे पुष्कर दूबे को भी अपराध में शामिल कर लिया। संगिनी ज्वैलर्स में लूट के बाद पुलिस मुठभेड़ में चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी से संजय का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)