जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह चौरी चौरा में रेल ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया। 59.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज से लोगों को रेल क्रासिंग पर रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 287 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
चौरी चौरा के भोपा बाजार में गोरखपुर-भटनी रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है। इससे पहले चौरी चौरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सबसे पहले ओवरब्रिज पर पैदल चले। वह बलिदानी स्मारक पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया।