बलवान करिवाल, चंडीगढ़।  नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने चंडीगढ़ में संगठन को एकजुट रखने और गुटबाजी की आशंकाओं को दूर करने पर फोकस बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे को भी इसी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
रविवार को मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह की स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा होने की संभावना है। इसमें नगर निगम चुनाव की तैयारियों, संगठन की स्थिति और 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य को लेकर बातचीत हो सकती है।