जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की पहली वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के संचालन पर प्रयागराज में शनिवार को आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने इस नई रेल सेवा को संगम नगरी और पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया।