National
फाटो व हाथीडगर पर्यटन जोन में बदला सफारी का समय, जानें नए नियम
जासं, रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो व हाथीडगर पर्यटन जोन में सफारी के प्रवेश के समय में बदलाव किया गया है।
लेखक Trilok Rawat86K पढ़े गए

जासं, रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो व हाथीडगर पर्यटन जोन में सफारी के प्रवेश के समय में बदलाव किया गया है।
फाटो व हाथीडगर पर्यटन जोन में अभी तक पूर्व का समय तय था। लेकिन अब सर्दी का मौसम आने पर वन विभाग ने पर्यटकों के प्रवेश व आगमन के समय में बदलाव किया है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर ने बताया कि प्रात: काल 6.45 पर दोनों पर्यटन जोन में प्रवेश करना होगा।
10.45 पर सफारी करके वापस लौटना पड़ेगा। इसके अलावा दोपहर की पाली में 1.30 बजे प्रवेश मिलेगा। जबकि शाम को साढ़े पांच बजे पर्यटक को सफारी से बाहर आना होगा। इससे पूर्व सुबह 6 बजे व शाम को दो बजे तक प्रवेश का समय था।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)