National
उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन की तलाश में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन, समर्थकों की काशी में जुटान
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन की तलाश में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को हो रहा है। बिहार में सत्ता और संगठन की राजनीति के बाद जदयू अब उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी मौजूदग
लेखक Ashok Singh31K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन की तलाश में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को हो रहा है। बिहार में सत्ता और संगठन की राजनीति के बाद जदयू अब उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश में है।
वाराणसी में रविवार को होने जा रहे जदयू के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार संबोधित करेंगे। इसे उप्र में पार्टी के विस्तार और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)