जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरी चौरा में ओवरब्रिज का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेसियों पर जमकर बरसे। कहा कि देश के अंदर सड़क पर अराजकता पैदा की जा रही है। बिना राहुल गांधी का नाम लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित वीर रस की प्रसिद्ध कविता 'कलम, आज उनकी की जय बोल' की एक लाइन सुनाई, 'अंधा चकाचौंध का मारा, क्या जाने इतिहास बेचारा'।