अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज। सन् 1853 की वह वैशाखी दोपहर बरबस याद आती है, जब बोरीबंदर से ठाणे के बीच लोहे के पहियों ने पहली बार भारत की छाती पर गति की लकीर खींची थी। धुएं के घने गुबार, भाप की तीखी सीटी और छुक-छुक की गड़गड़ाहट के बीच उस दिन खड़े देश ने विस्मय से आंखें मलते हुए ‘लोहे के दैत्य’ को देखा था। किसी ने हाथ जोड़े थे, तो किसी ने उस रहस्यमयी रफ्तार को कौतूहल से तकते हुए एक नए युग की आहट महसूस की थी।