जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुल्तानपुर बैरियर के पास पुराने पासपोर्ट कार्यालय के सामने ओवरलोड 12 टायर ट्राले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से पहले हाईवे पर खड़ा एक ट्रक आगे चल रही कार से जा भिड़ा।
इसके बाद एक के बाद एक करीब आठ से नौ वाहन आपस में टकरा गए। इनमें से कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्राला, ट्रक, कंटेनर, स्विफ्ट, टियागो, क्रेटा व थार समेत दो अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला चालक केबिन में फंस गया।