National
लखनऊ में घर के अंदर मतांतरण कराने का आरोप, ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने पर हंगामा
जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी के राजाजीपुरम में रत्नम आई हास्पिटल के पास एक मकान में मतांतरण कराने का आरोप लगा है। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहचान बदलकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहा
लेखक Avaneesh Kumar Mishra56K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी के राजाजीपुरम में रत्नम आई हास्पिटल के पास एक मकान में मतांतरण कराने का आरोप लगा है। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहचान बदलकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां चल रही चंगाई सभा में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया गया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे पहले ईसाई धर्म अपनाने की इच्छा जताकर सभा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि सभा में करीब सौ लोगों का सामूहिक रूप से मतांतरण कराने की तैयारी थी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)