एएनआई, शिवमोगा। कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रविवार की सुबह बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में बस सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई जिसमें 42 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना शिवमोगा जिले के सागर तालुक में बसवनहोले बांध के पास हुई। इसमें कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस सड़क किनारे बने पैरापेट (दीवार) से टकरा गई। टक्कर के बाद बस का संतुलन खो गया और वो पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत 42 यात्रियों को चोट लगी है।
बेंगलुरु से सागर जा रही थी बस