डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे शहर के हडपसर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला चलती इलेक्ट्रिक बस में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसलकर पिछले पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान कमलाबाई दादू लोंढे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा 29 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब वह मंदिर दर्शन के लिए सासवड जा रही थीं।