National
गाड़ी में बैठाकर भेजा था ससुराल, 6 महीने बाद अर्थी पर लौटी बेटी; अरवल में दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप
जागरण संवाददाता, अरवल। इसी साल अप्रैल माह में धूमधाम से शादी के बाद जहानाबाद की एक बेटी दुल्हन बनकर अरवल अपने ससुराल आई थी, उसी ससुराल से छह माह बाद उसकी अर्थी निकल गई।
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अरवल। इसी साल अप्रैल माह में धूमधाम से शादी के बाद जहानाबाद की एक बेटी दुल्हन बनकर अरवल अपने ससुराल आई थी, उसी ससुराल से छह माह बाद उसकी अर्थी निकल गई।
पिता का आरोप है कि ससुराल वाले ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी, उसे जबरन जहर पिलाकर मार डाला। यह घटना अरवल सदर थाना क्षेत्र के अमरा चौकी गांव की है।
नवविवाहिता ममता कुमारी जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के घेजन गांव की थी, उसके पिता विजय पासवान के अनुसार इसी साल अप्रैल माह में धूमधाम से ममता की शादी घेजन गांव निवासी सुनील पासवान के पुत्र दीपक पासवान से की थी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)