डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के कोट्टायम जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना कंजीरापल्ली के पास हुई, जिसमें चार कार, एक ऑटो रिक्शा और एक दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब एक कार किसी अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑटो रिक्शा से जा टकराई। इसके बाद पीछे से आ रही अन्य कारें और दोपहिया वाहन भी नियंत्रण खो बैठे और आपस में भिड़ गए, जिससे यह मल्टी-वाइकल दुर्घटना हो गई।