National
आजमगढ़ में ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से लगी आग, चालक और खलासी ने भागकर बचाई जान
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर खड़े एक ट्रक में रविवार को भीषण आग लग गई। ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में सिलेंडर फटने
लेखक Saurabh Singh153K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर खड़े एक ट्रक में रविवार को भीषण आग लग गई। ट्रक के केबिन में खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया।
चालक और खलासी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लालगंज स्थित सुभाष फिलिंग स्टेशन के पास ट्रक खड़ा कर चालक और खलासी केबिन में खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख दोनों तत्काल केबिन से बाहर निकलकर दूर भाग गए। कुछ ही देर बाद सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)