National
एक के बदले 10 लाख! इंटरनेट मीडिया पर यूं पसरा है नकली नोटों के नाम पर ठगी का जाल
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। इंटरनेट मीडिया पर कम समय में मोटी कमाई का लालच देकर लोगों को ठगी के जाल में फंसाने का नया तरीका सामने आया है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय कुछ संदिग्ध अकाउंट के जरिए एक लाख रुपये के बदले दस
लेखक Deepak Prajapati54K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। इंटरनेट मीडिया पर कम समय में मोटी कमाई का लालच देकर लोगों को ठगी के जाल में फंसाने का नया तरीका सामने आया है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय कुछ संदिग्ध अकाउंट के जरिए एक लाख रुपये के बदले दस लाख रुपये देने का दावा किया जा रहा है। इन पोस्ट में संपर्क के लिए बाकायदा मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे अकाउंट और मोबाइल नंबरों को चिह्नित कर जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर जिले में पिछले दो माह में नकली नोट, नकली सिक्के व एंटीक नोटों को लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)