जागरण संवाददाता, गयाजी। शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 46 के पंतनगर मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य रोके जाने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को गया-बोधगया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण मुख्य मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में पर्यटक वाहनों के साथ अन्य छोटे-बड़े वाहन भी फंसे रहे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।