National
हल्द्वानी के कार सर्विस सेंटर के स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी भीषण आग, 1.50 लाख रुपये नकद भी खाक
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर से शुरू होकर पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर तक पहुंच गई। हादसे में सोफा और अन्य फ
लेखक pushkar adhikari136K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर से शुरू होकर पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर तक पहुंच गई। हादसे में सोफा और अन्य फर्नीचर जल गया।
सेंटर संचालक विजय कुमार के अनुसार बिलिंग काउंटर में रखी करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)