National
पति का शव दुकान और पत्नी का कमरे में फंदे पर लटका मिला, आगरा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपती ने दी जान
जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा में बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति का शव घर में बनी दुकान और पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में दंपती के आर्थिक तंगी
लेखक Digital Desk198K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा में बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति का शव घर में बनी दुकान और पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में दंपती के आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात सामने आई है।
मृतकों की पहचान शेर मोहम्मद उर्फ शेरू और उनकी पत्नी मुन्नी के रूप में हुई है। दंपती घर में ही छोटी सी दुकान चलाते थे। देर रात शेरू ने दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि पत्नी ने कमरे में आत्महत्या कर ली।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)