जागरण संवाददाता, मथुरा : Diwali 2026: रोशनी, उमंग और हर्षोल्लास का प्रतीक पांच दिवसीय दीपोत्सव का महापर्व छह नवंबर से आरंभ होने जा रहा है। इस बार तिथियों के अंतर के कारण पर्वों की शृंखला लगातार नहीं मनेगी। पर्व की आहट से बाजारों में रौनक शुरू हो गई है। लोग खरीदारी कर रहे हैं।
दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत छह नवंबर को धनतेरस के पर्व के साथ होगी। इसके बाद तिथियों के उतार-चढ़ाव के कारण रूप चौदस और मुख्य दीपावली के पर्व की तिथियों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और जिज्ञासा बनी हुई है।