जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से नहाय खाय से होगी।मुख्य आयोजन 15 और 16 नवंबर को लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर होगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से होने वाले इस मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे।
इस दौरान व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी।आयोजन में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी समेत 100 से अधिक लोक कलाकार छठ मैया का गुणगान करेंगे।