National
उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा का अंतिम दिन आज, 60 जिलों में दो पालियों में होगा इम्तिहान
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में दो दिनों में आवंटित 23.60 लाख अभ्यर्थियों में करीब 16 लाख परीक्षा दे चुके हैं। इसमें सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक
लेखक Digital Desk162K पढ़े गए
-1793500274152.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में दो दिनों में आवंटित 23.60 लाख अभ्यर्थियों में करीब 16 लाख परीक्षा दे चुके हैं। इसमें सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। रविवार को अंतिम दिन 60 जिलों में करीब 12 लाख अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो पालियों में होगी और प्रत्येक पाली में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। करीब 35 लाख अभ्यर्थियों के पंजीयन वाली इस परीक्षा में अब तक का रुझान बताता है कि आवंटित अभ्यर्थियों में लगभग हर तीन में से दो परीक्षा देने पहुंचे हैं। शेष अभ्यर्थियों की गैरहाजिरी के कारण उपस्थिति का आंकड़ा पंजीकृत अभ्यर्थियों के अनुपात में और कम रहेगा।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)