जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी । केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के कारण भोजखड़क के पास उत्तर प्रदेश और बंगाल के आठ ट्रेकर्स फंस गए हैं। इनमें से एक के सिर पर चोट लगने की सूचना है। हालांकि कच्ची ढांग के आसपास फंसे तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, हेलीकॉप्टर से ढूंढ-खोज कराने पर आठों ट्रेकर्स के सुरक्षित स्थान पर होने की जानकारी मिली है। रविवार को उन्हें हेलीकॉप्टर से सुरक्षित लाया जाएगा।