संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। भाजपा के दिवंगत नेता रामसूरत मौर्य को निधन के एक वर्ष से अधिक समय बाद श्रम प्रकोष्ठ की प्रांतीय कमेटी में जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीवित न रहे नेता का नाम पदाधिकारियों की सूची में शामिल होने से सूची तैयार करने की प्रक्रिया और संगठनात्मक गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।
विडंबना यह है कि संगठन के लिए योगदान देने वाले कार्यकर्ता की जीवनकाल में सुध लेने की खास पहल नहीं दिखी, जबकि निधन के बाद उन्हें पदाधिकारी बना दिया गया। यह महज सूची में हुई चूक नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के प्रति संगठन की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर भी सवाल है।