जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रसिद्ध युवा गजल गायक और संगीतकार पृथ्वी गंधर्व ने शनिवार की शाम जब गजलों की प्रस्तुति दी तो वाह-वाह के साथ तालियां बजती रहीं। गजलों की रवानी और शायरी की गहराई में श्रोता डूबते चले गए। गायकी में शास्त्रीय संगीत की मिठास भी पगी रही।
एक पंक्ति वह सुनाते तो अगली पंक्ति लोग गाने लगते थे। जब लोग गाते तो वह मुस्कुराते हुए वाह-वाह करने लगते थे। वीडियो रिकार्डिंग करते हुए बोले-कानपुर के लोग अच्छे से सुनते हैं और गाते भी हैं।