राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की अदालत में दहेज हत्या मामले में जेठ गौतम बाउरी और उनकी पत्नी चिंता देवी को बड़ी राहत देते हुए उनकी सात साल की सजा रद कर दी है।
खंडपीठ ने दोनों को बरी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ दहेज की मांग करने, प्रताड़ित करने या हत्या में शामिल होने का कोई ठोस और विशिष्ट साक्ष्य नहीं है।
अदालत ने कहा कि संदेह चाहे कितना भी मजबूत क्यों न हो, वह कानूनी सबूत की जगह नहीं ले सकता। ऐसे में दोनों को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए।